फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्रनाथ पांडे का बयान- 'राम मंदिर कभी भी उनकी पार्टी के लिए चुनावी एजेंडा नहीं रहा'

Sat, 11 Aug 2018 03:46 PM IST
मेरठ, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे ने कहा है कि भाजपा के लिए अयोध्या में राम मंदिर कभी भी चुनावी एजेंडा नहीं रहा। उन्होंने ये बात आज से शुरू हो रही दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले कही। उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरठ में 21 साल बाद हो रही प्रदेश कार्यसमिति का फैसला ऐतिहासिक होगा। जितना लक्ष्य हम पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में लेकर चले थे जनता ने उससे ज्यादा समर्थन दिया। इस बार हम बैठक में 73 प्लस का लक्ष्य तय करेंगे।'

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय, उच्चतम न्यायालय और केंद्र सरकार के समक्ष है। किसानों के मुद्दे पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा की सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 8000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें