फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Axiom-4: शुभांशु शुक्ला की ISS से सफल वापसी पर देश में खुशी का माहौल; जानें क्या बोले पीएम मोदी और अन्य नेता

Tue, 15 Jul 2025 05:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Axiom-4: भारत ने करीब 40 साल बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में ऐतिहासिक वापसी की है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएश) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए, जिससे देश में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की सराहना की।
विज्ञापन
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी का जश्न मनाते छात्र। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके लौटने से देश में खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राजनेताओं की ओर से भी इस मिशन की कामयाबी पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन


ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का धरती पर स्वागत: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर स्वागत है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन में उनकी भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक नया मील का पत्थर स्थापित किया है। इस मिशन से जुड़े लोगों को मेरी बधाई।

एक अरब लोगों को शुभांशु शुक्ला ने प्रेरित किया: पीएम मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मैं पूरे देश की तरफ से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से धरती पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपनी मेहनत, साहस और नए रास्ते खोलने की भावना से एक अरब लोगों के सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारी अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान योजना 'गगनयान' की ओर एक और बड़ा कदम है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आईएसएस की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बने शुभांशु शुक्ला, लॉन्च से लेकर वापसी तक ऐसा रहा सफर

हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की एक्सिओम-4 मिशन के तहत सफल वापसी हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने न केवल अंतरिक्ष को छुआ है, बल्कि भारत की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनका अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक का सफर सिर्फ उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं का भी बड़ा कदम है। उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों में ढेर सारी सफलता की कामना करता हूं। 

शुंभाशु शुक्ला ने लाखों लोगों को दिए सपनों के पंख: सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, मैं शुभांशु शुक्ला को उनकी अंतरिक्ष की सफल यात्रा और धरती पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने लाखों लोगों के सपनों को पंख दिए हैं। उनकी यह यात्रा भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया मील का पत्थर पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: धरती पर वापसी के बाद महीनों तक अंतरिक्ष यात्रियों को बनी रह सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, विस्तार से जानिए
विज्ञापन


गगनयान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम: देवेंद्र फडणवीस 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पर लिखा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रचा। उन्हें उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन के सफल समापन पर हार्दिक बधाई। आईएसएस पर जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और अपने साहस, समर्पण और अग्रणी भावना से अनगिनत सपनों को प्रज्वलित किया है। यह भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन 'गगनयान' की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है!

देश के प्रति आपकी सेवा से हर भारतीय गौरवान्वित: अतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अतिशी ने एक्स पर लिखा, ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का हार्दिक स्वागत है। देश के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और सेवा हर भारतीय को गौरवान्वित करती है। आपके जज्बे को सलाम। जय हिंद।


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें