फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा संग्राम से दूर कोलकाता में गोलगप्पे और कुल्फी के मजे ले रहे हैं अमर सिंह

Wed, 26 Oct 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कोलकाता
विज्ञापन
अमर सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिस व्यक्ति की वजह से उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से सियासी घमासान मचा है वह सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने पुराने शहर कोलकाता में अपने पसंदीदा ठिकानों पर बेफ्रिक होकर पुरी-सब्जी, गोलगप्पे और कुल्फी के मजे ले रहा है। जी हां, समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अमर सिंह सोमवार से ही कोलकाता में हैं। सोमवार को उन्होंने एक स्थानीय बांग्ला दैनिक के दफ्तर में जाकर संपादकों से बातचीत की। इसके अलावा क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के साथ एक टीवी शो में भी हिस्सा लिया। सपा सांसद का कहना है कि पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के बयान के बाद उनके खिलाफ लगे तमाम आरोप अप्रासंगिक हो गए हैं।
विज्ञापन


अमर सिंह उत्तर प्रदेश के मौजूदा घमासान और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आलोचना के मुद्दे पर मीडिया से सीधे कुछ कहने से बचते रहे। उनका कहना था कि अखिलेश एक बेहतरीन मुख्यमंत्री हैं। पहली बार प्रशासक की भूमिका में आकर विकास का उनका एजेंडा जमीन से जुड़ा है, लेकिन जननेता बनने में उनको कुछ वक्त लगेगा।

बांग्ला दैनिक से बातचीत में अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश को उन्होंने बचपन से देखा है। अगर उन्हें अखबारों में खबरें छपने को लेकर मुझसे कोई नाराजगी थी तो वे सीधे मुझे फोन कर सकते थे। उन्होंने अखिलेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चुप्पी तमाम सवालों का जवाब है। इसलिए अपने खिलाफ लगने वाले आरोपों पर उन्होंने अब तक चुप्पी साधे रखी थी। आपके खिलाफ समाजवादी पार्टी को बर्बाद करने का प्रयास करने के आरोप लग रहे हैं? इस सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह के बयान के बाद अब आरोप अप्रासंगिक हो गए हैं। अमर सिंह का कहना है कि यह सियासी आंधी भी शीघ्र थम जाएगी। वे कहते हैं कि लोकतंत्र में सियासी संकट कोई नई चीज नहीं है। संकट के समाधान की दिशा में होने वाले प्रयास अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें