अधिकारियों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की 'नवाचार विदेश नीति' सुनिश्चित करती है कि भारत के मुस्लिम वर्ल्ड के साथ रिश्ते पहले से भी बेहतर बनें। एक अधिकारी का कहना है, "जहां तक मुस्लिम वर्ल्ड का सवाल है, प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत कूटनीतिक ने भारत के लिए शानदार परिणाम दिए हैं। जिससे पर्याप्त निवेश बढ़ा, हज कोटा में वृद्धि हुई और वहां कैद कैदियों की भी वापसी हुई।"
प्रधानमंत्री मोदी हमेशा से ही ये बात कहते आए हैं कि ये पुरस्कार किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों और उनकी मूल्य प्रणाली के लिए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूएई द्वारा दिए गए पुरस्कार की पाकिस्तान में काफी निंदा की जा रही है। पाकिस्तानी ट्विटर पर हैशटैग शेम ऑन यूएई चला रहे हैं। इसमें ये लोग प्रधानमंत्री मोदी को मिले पुरस्कार से चिढ़े हुए हैं और मुस्लिम देश यूएई के बारे में भलाबुरा कह रहे हैं।