फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एविएशन घोटाला : ईडी के सामने पेश नहीं हुए प्रफुल्ल पटेल, अगले हफ्ते फिर बुलाया

Fri, 07 Jun 2019 05:12 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Praful Patel
विज्ञापन
पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल निजी व्यस्तताओं का हवाला देकर पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हुए। अब एजेंसी ने उन्हें 10 या 11 जून को पेश होने के लिए कहा है। पटेल ने पत्रकारों को बताया, ‘मैंने व्यस्तता के कारण ईडी से अन्य तारीख पर पेश होने का आग्रह किया है।’ 
विज्ञापन


ईडी ने हाल ही में एक अदालत के समक्ष दायर किए आरोप पत्र में पटेल का नाम विमानन लॉबिस्ट दीपक तलवार के जानकार के रूप में दर्ज किया है। तलवार को कुछ समय पहले ईडी ने गिरफ्तार किया था। हालांकि, पटेल का नाम आरोपी के तौर पर शामिल नहीं किया गया है। पटेल ने 2004 से 2011 तक उड्डयन मंत्रालय संभाला था। 

सूत्रों के मुताबिक एविएशन घोटाले को लेकर उड्डयन मंत्रालय और सार्वजनिक क्षेत्र की एयलाइनों के कई लोगों से पूछताछ हो चुकी है। तलवार द्वारा किए गए खुलासे और बयान पर पटेल से भी पूछताछ की जानी है। उनका बयान धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया जाएगा। ईडी ने आरोप पत्र में दावा किया था कि तलवार पटेल के संपर्क में थे। पटेल ने पूर्व में कहा था कि वे ईडी के साथ पूरा सहयोग करेंगे। लॉबिस्ट तलवार पर आरोप है कि उसने संपर्कों का इस्तेमाल कर विदेशी एयरलाइनों को फायदा पहुंचाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें