फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotiraditya Scindia: विमानों में तकनीकी खराबी पर सिंधिया बोले- बचाव और सुरक्षा सर्वोपरि, बनाई खास रणनीति

Fri, 02 Sep 2022 08:35 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागरिक उड्डयन मंत्री हाल ही में विमानों में तकनीकी खराबियों की घटनाओं पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, बचाव और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्राथमिक जिम्मेदारी (विमान सुरक्षा की) एयरलाइन और नियामक की है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि 2022-23 के लिए उड्डयन क्षेत्र में बचाव व सुरक्षा 'सर्वोपरि' थी। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 3,709 जांच कीं। बहुत महत्वकांक्षी और आक्रामक वार्षिक निगरानी योजना की स्थापना की गई थी। 
विज्ञापन

 
नागरिक उड्डयन मंत्री हाल ही में विमानों में तकनीकी खराबियों की घटनाओं पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, बचाव और सुरक्षा सर्वोपरि है। प्राथमिक जिम्मेदारी (विमान सुरक्षा की) एयरलाइन और नियामक की है। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय)  और नागरिक उड्डयन मंत्रालय बचाव व सुरक्षा पर पूरा जोर देते हैं। 

सिंधिया ने बताया, 2019-20 में डीजीसीए की वार्षिक निगरानी योजना (एएसपी) ने नागरिक उड्डयन के सभी पहलुओं में 2,275 जांचें कीं। कोविड 19 के दौरान नागरिक उड्डयन गतिविधि बहुत नहीं थी। इस वर्ष (2022-23) हमने एक बहुत ही महत्वकाक्षी और आक्रामक एएसपी के साथ 3,709 जांच कीं। जुलाई के अंत तक हमने 1,862 जांचें पूरी की हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुंबई और पुणे को छोड़कर विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) पर मूल्य वर्धित कर (वैट) 4 प्रतिशत था।  मैंने तत्कालीन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से एटीएफ पर वैट को 1 प्रतिशत तक लाने का अनुरोध किया था, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। अब मैं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से वैट को जल्द से जल्द कम करने का अनुरोध करूंगा। 

उन्होंने कहा कि 16 राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जहां एटीएफ पर वैट एक साल पहले 21 फीसदी से 30 फीसदी के बीच था, ने इसे घटाकर 1 से 4 फीसदी कर दिया था। उम्मीद है कि शेष राज्य भी इसका पालन करेंगे। 
विज्ञापन


सिंधिया महरत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्रीज एंड एग्रीकल्चर द्वारा आयोजित  एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें