केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के नए नागरिक हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। यह हेलीकॉप्टर नागरिक उड्डयन बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यहां एचएएल से उड़ान भरने से पहले मंत्री ने हेलीकॉप्टर की उन्नत प्रणालियों और विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पायलट के साथ कॉकपिट में प्रवेश किया।
बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन
एचएएल अधिकारियों के अनुसार ध्रुव एनजी, 5.5-टन, हल्का ट्विन-इंजन, बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे भारतीय भूभाग की विविध और चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसे विशेष रूप से वैश्विक नागरिक उड्डयन बाजार की कठोर मांगों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया गया है। स्वदेशी रोटरी-विंग क्षमता में यह हेलीकॉप्टर एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस हेलीकॉप्टर को बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हेलिकॉप्टर में दो शक्ति 1H1C इंजन लगे हैं, जो बेहतर शक्ति क्षमता प्रदान करते हैं और भारत के भीतर ही आंतरिक रखरखाव की सुविधा का लाभ देते हैं।
क्या है इसकी विशेषता