राजधानी दिल्ली में खराब मौसम और बारिश का असर अब हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक के बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
एयरलाइन ने बताया कि खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। इसके चलते उड़ानों में देरी और यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। साथ ही एयरपोर्ट के लिए समय से पहले निकलें।
इंडिगो ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों को एयरपोर्ट पर और विमान के अंदर ज्यादा समय तक इंतजार करना पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है और उनकी परेशानी को समझने के लिए धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है।
एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। फ्लाइट की जानकारी के लिए इंडिगो की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर बुकिंग और फ्लाइट डिटेल्स डालकर अपडेट लिया जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम और दिल्ली के ट्रैफिक को देखते हुए घर से थोड़ा पहले निकलें। साथ ही फ्लाइट से जुड़े किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइन के मैसेज और नोटिफिकेशन पर नजर रखें।