फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Public Grievance: जन शिकायतों के निस्तारण में लगने वाला औसत समय 32 से घटकर 17 दिन हुआ, केंद्रीय मंत्री का दावा

Sat, 10 Jun 2023 02:49 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, अधिकांश प्रशासनिक और शासन सुधार युवा केंद्रित हैं और रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए एक प्रमुख और साहसिक पहल के रूप में है। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण की औसत समय सीमा 2021 में 32 दिन से घटकर अब 17 दिन हो गई है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की पिछले नौ वर्षों की उपलब्धियों के बारे में शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय रोजगार मेला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अनूठी अवधारणा का हिस्सा है, जिसने सरकार की भर्ती प्रक्रिया को संस्थागत बना दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, अधिकांश प्रशासनिक और शासन सुधार युवा केंद्रित हैं और रोजगार मेला युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान करने के लिए एक प्रमुख और साहसिक पहल के रूप में है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होते हैं।

शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही के बारे में उन्होंने कहा कि मजबूत शिकायत निवारण तंत्र स्वच्छ और प्रभावी सरकार के लिए मानदंड है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, शिकायतों के निस्तारण में सुधार और समय सीमा को कम करने के लिए 10-चरणीय सीपीजीआरएएमएस सुधार प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसके कारण साप्ताहिक निपटान दर 95 से 100 प्रतिशत तक हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें