फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बेंगलुरु में 'अवैध' बाइक टैक्सियों के खिलाफ हड़ताल पर जाएंगे ऑटोरिक्शा चालक, एक साथ आए 21 संगठन

Sun, 19 Mar 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आदर्श ऑटो एंड टैक्सी ड्राइवर्स यूनियन के प्रमुख एम मंजूनाथ ने बताया कि रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक दो लाख से ज्यादा ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहेंगे। यूनियन, कर्नाटक की राजधानी में ऑटोरिक्शा चालकों का सबसे बड़ा संगठन है। 
विज्ञापन
Autorickshaw - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु में ऑटोरिक्शा चालक शहर में चल रहे निजी बाइक टैक्सी एग्रीगेटर्स के विरोध में सोमवार को हड़ताल पर जाएंगे। आदर्श ऑटो एंड टैक्सी ड्राइवर्स यूनियन के प्रमुख एम मंजूनाथ ने बताया कि रविवार आधी रात से सोमवार आधी रात तक दो लाख से ज्यादा ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद रहेंगे। यूनियन, कर्नाटक की राजधानी में ऑटोरिक्शा चालकों का सबसे बड़ा संगठन है। 

विज्ञापन


आज रात से चौबीस घंटे की हड़ताल करेंगे ऑटोरिक्शा चालक
ऑटोरिक्शा चालक बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च भी निकालेंगे। मंजूनाथ ने कहा, 'हम रविवार आधी रात से 24 घंटे की हड़ताल करेंगे। हमारा आंदोलन शहर में चल रही बाइक टैक्सियों के अवैध संचालन के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि राज्य परिवहन विभाग बाइक टैक्सियों को अवैध मानता है, लेकिन फिर भी वे शहर की सड़कों पर बेखौफ चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक-महाराष्ट्र में फिर बढ़ा सीमा विवाद, गृह मंत्री शाह से मुलाकात करेंगे बोम्मई
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक टैक्सियों के खिलाफ एक साथ आए 1 ऑटोरिक्शा चालक संघ
मंजूनाथ ने यह भी कहा कि बाइक टैक्सियों के खिलाफ 21 ऑटोरिक्शा चालक संघ एक साथ आए हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक ऑटोरिक्शा चालक ने शहर के एक प्रमुख चौराहे पर एक बाइक टैक्सी चालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया था। ऑटोरिक्शा चालक और बाइक टैक्सी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर जगह पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें