फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujrat: केजरीवाल को खाने पर बुलाने वाले ऑटो ड्राइवर के बदले सुर, अब खुद को बताया मोदी प्रशंसक

Fri, 30 Sep 2022 06:18 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

12 सितंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने विक्रम दत्तानी के घर डिनर किया था। इस सवाल के जवाब में दत्तानी ने कहा कि ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने मुझसे केजरीवाल को आमंत्रण देने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विक्रम दत्तानी के घर डिनर करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के अहमदाबाद में जिस ऑटो चालक के घर आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिनर किया था, शुक्रवार को उनके सुर बदले हुए नजर आए। ऑटो चालक विक्रम दत्तानी ने खुद को भाजपा समर्थक बताया है। साथ ही उन्होंने अपने आप को प्रधानमंत्री का आशिक बताया है। विक्रम दत्तानी अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रधानमंत्री की सभा में भाजपा की टोपी पहनकर पहुंचे। इस दौरान दत्तानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह शुरुआत से ही पीएम मोदी प्रशंसक रहे हैं।
विज्ञापन


आप की सदस्यता से किया इनकार
मीडिया से बातचीत करते हुए  विक्रम दत्तानी ने कहा कि वह आप के सदस्य से नहीं हैं।  बता दें कि 12 सितंबर को गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने विक्रम दत्तानी के घर डिनर किया था। इस सवाल के जवाब में दत्तानी ने कहा कि ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने मुझसे केजरीवाल को आमंत्रण देने के लिए कहा था। लिहाजा उन्होंने मानवता के नाते उन्हें खाने पर इनवाइट किया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निमंत्रण स्वीकार करने पर उन्हें लेने के लिए पहुंचा था। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा से जुड़े हुए है। मोदी भक्त होने की वजह से शुरूआत से ही भाजपा को वोट देते आ रहे हैं। 

हुआ था हाईवोल्टेज ड्रामा
डिनर के लिए विक्रम दत्तानी के घर जाते समय अरविंद केजरीवाल को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ था। गुजरात पहुंचे केजरीवाल को पुलिस प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा देना चाहती थी, लेकिन केजरीवाल ने सुरक्षा लेने से इनकार किया था। इसी को लेकर पुलिस और केजरीवाल के बीच बहस भी हुई थी। ऑटो चालक के घर खाना खाने को एक स्टंट करार दिया गया था। हालांकि, उस दौरान विक्रम दत्तानी के घर अरविंद केजरीवाल द्वारा खाना खाने के बाद उनकी मीडिया में जमकर चर्चा हुई थी। साथ ही उस दिन के बाद विक्रम ने केजरीवाल से बातचीत होने से भी इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें