फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagpur: 'एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो अधिकारी निलंबित', नागपुर एयरपोर्ट काम में देरी पर गडकरी की चेतावनी

Mon, 23 Dec 2024 05:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एयरस्ट्रिप का काम मिहान प्रबंधन द्वारा किया गया है। एएआई ने मई 2024 में रीकार्पेटिंग कार्य के लिए एम/एस  केजी गुप्ता को टेंडर आवंटित किया।
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवर की सुबह नागपुर एयरपोर्ट के रनवे का निरीक्षण किया। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर नागपुर एयरपोर्ट के रनवे रिकार्पेटिंग का काम एक महीने में पूरा नहीं हुआ तो अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। आखिरी रनवे रिकार्पेटिंग का काम 2013-14 में एएआई के माध्यम से की गई थी। एएआई के साथ मिहान इंडिया लिमिटेड (एमआईएल) नागपुर एयरपोर्ट का संचालन करती है। 
विज्ञापन


परियोजना के अगले साल मई 2025 तक पूरी होने की उम्मीद
एमआईएल ने कहा कि एएआई ने बताया कि परियोजना के अगले साल मई 2025 तक पूरी होने की उम्मीद है। नागपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले नितिन गडकरी ने कहा कि उड़ानों की शेड्यूलिंग और टिकट की बढ़ती कीमतों के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, "एयरस्ट्रिप का काम मिहान प्रबंधन द्वारा किया गया है। एएआई ने मई 2024 में रीकार्पेटिंग कार्य के लिए एम/एस  केजी गुप्ता को टेंडर आवंटित किया।" उन्होंने कहा कि ठेकेदार और एएआई की लापरवाही के कारण काम में देरी हुई।
विज्ञापन


चुनाव के कारण स्थगित करना पड़ा था काम
नितिन गडकरी ने बताया कि मतदान संहिता के कारण काम में देरी के कारण अदालत में हलफनामा दायर किया गया है। उन्होंने कहा कि रीकर्पेटिंग के काम को तेजी से पूरा करने के लिए एक समिति बनाई गई है। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चेतावनी दी कि एक महीने में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया जाएगा। एएआई टेंडर दस्तावेज के अनुसार, काम करने की समयसीमा 12 महीने की है। एएआई ने रिकार्पेटिंग का काम अक्तूबर 2024 में शुरू किया था। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के कारण आठ अक्टूबर से 23 नवंबर तक काम स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें