फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अहमदाबाद में दंगे के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई, छह के 'अवैध' घरों पर चला बुलडोजर

Sat, 15 Mar 2025 08:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद।

सार

Gujarat: अहमदाबाद में दंगे और हिंसा के आरोप में गिरफ्तार 14 आरोपियों में से छह के कथित अवैध घरों को तोड़ा गया। इन पर राहगीरों पर हमला करने का आरोप है। हमले में तीन लोग घायल हुए थे और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद में हिंसा के आरोप में गिरफ्तार 14 लोगों में से छह के कथित तौर पर अवैध रूप से बने घरों को शनिवार को तोड़ दिया गया। इन पर राहगीरों पर हमला करने का आरोप है। हमले में तीन लोग घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


रामोल थाने के निरीक्षक एसबी चौधरी ने बताया कि लाठियों और तलवारों से राहगीरों पर हमला करने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। इस हमले में तीन लोग घायल हुए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए।  उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से छह के घर अवैध रूप से बने हुए पाए गए, जिन्हें शहर के अमराईवाड़ी और खोखरा इलाकों में तोड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की भारी मौजूदगी के बीच अहमदाबाद नगर निगम इन अवैध ढांचों को ध्वस्त कर रहा है। 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अहमदाबाद नगर निगम अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इन स्थानों पर करीब 700-800 पुलिसकर्मियो को तैनात किया गया है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन स्थानों का दौरा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gujarat Fire: गुजरात में बड़ा हादसा; राजकोट की इमारत में भीषण आग लगने से तीन की मौत, 30 लोग अब भी फंसे

उन्होंने बताया कि आरोपियों के परिवारों के सदस्यों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया और तोड़फोड़ के काम में बाधा डालने से रोका। अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात वसत्राल इलाके में 20 लोगों की भीड़ ने लाठियों, तलवारों और चाकुओं से आतंक मचाया, वाहनों में तोड़फोड़ की और लोगों के साथ मारपीट की। 

पुलिस ने अलाप सोनी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। सोनी ने शिकायत की थी कि उनके परिवार का माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाने का कार्यक्रम एक बुरे सपने में बदल गया। कुछ असामाजित तत्वों ने लाठियों, तलवारों और चाकुओं से उन पर हमला किया। प्राथमिकी के मुताबिक, एक आरोपी ने शिकायतकर्ता की गर्दन और बाएं हाथ पर चाकू से हमला किया, जबकि दूसरे ने उनके चचेरे भाई को घायल किया। आरोपियों ने उनके वाहन और सड़क किनारे खड़ी अन्य गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया और फिर भाग गए। 

ये भी पढ़ें: Gujarat: वडोदरा में कानून की पढ़ाई कर रहे छात्र ने कार से दोपहिया वाहनों को मारी टक्कर; महिला की मौत, चार घायल
विज्ञापन


आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें हत्या के प्रयास, गैरकानूनी सभा, दंगा और गलत तरीके से रोकने जैसे आरोप शामिल हैं। कुछ आरोपियों को सार्वजनिक रूप से पीटने के कथित वीडियो भी सामने आए हैं। इन वीडियो के बारे में पूछे जाने पर जोन-5 के पुलिस उपायुक्त बलदेव देसाई ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

गुजरात के पुलिस महानिदेश (डीजीपी) विकास सहाय ने पुलिस आयुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कांफ्रेस से बातचीत की। उन्होंने अगले सौ घंटों के भीतर हर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं, जो शारीरिक हमले, जबरन वसूली, डराने-धमकाने, संपत्ति के खिलाफ अपराध, निषेद और जुए के अवैध कारोबार, चोरी और अन्य असामाजिक गतिविधियों में शामिल हैं। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें