फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के सोलर प्लांट में अडाणी का 30 करोड़ डॉलर का निवेश

Fri, 25 Nov 2016 11:22 PM IST
एजेंसी/ मेलबर्न 
विज्ञापन
अडाणी
विज्ञापन
ऊर्जा क्षेत्र में काम करने वाले भारत के अडाणी समूह ने ऑस्ट्रेलिया में दो सोलर प्लांट की स्थापना के लिए भूमि समझौतों को पूरा कर लिया है। इन दोनों संयंत्रों से अगले पांच सालों में 1500 मेगावाट की नवीकरणीय ऊर्जा का उत्पादन होगा जिन पर समूह संयुक्त तौर पर 30 करोड़ डॉलर का निवेश करेगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक अदालत ने शुक्रवार को समूह की 16 अरब डॉलर की कोयला एवं खान परियोजना के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया। कंपनी ने बताया कि यह संयंत्र पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में मोरानबाह और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के वायला क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे।

इनमें से प्रत्येक की लागत 20 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 15 करोड़ अमेरिकी डॉलर) होगी। इन दोनों संयंत्रों पर अगले साल काम शुरू होगा। वायला परियोजना को एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा और इससे करीब 350 नौकरियां पैदा होंगी। इसमें 120 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा उत्पादन संयंत्र होगा। इसकी अधिकतम क्षमता 150 मेगावाट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें