अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। यह एक ऐसा आयोजन है जहां ज्ञान को मिलती है पहचान। इससे परीक्षा छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास, ज्ञान व भविष्य की संभावनाओं को मजबूती मिलेगी।
अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड (AUNO) 2025 का आगाज हो गया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता उन छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो न केवल अपनी प्रतिभा को पहचान दिलाना चाहते हैं बल्कि भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी खुद को तैयार करने में जुटे हैं। इस वर्ष ओलंपियाड में विषयों की व्यापकता और वर्गीकरण को और बेहतर बनाया गया है। इससे नई शिक्षा नीति के अनुरूप छात्रों को अपने कौशल और क्षमता को पहचानने में मदद मिलेगी। यह ओलंपियाड छात्रों के बहुआयामी विकास का एक सशक्त माध्यम है, जो उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और भविष्य की संभावनाओं को मजबूत करेगा।
विज्ञापन
AUNO क्यों है ख़ास
यह प्रतियोगिता नई शिक्षा नीति के विज़न को साकार करती है। इसके साथ ही छात्रों को असली प्रतिस्पर्धा का अनुभव और समग्र विकास का मौका देती है। इसके ब्रांड एंबेसडर आर. माधवन छात्रों को प्रेरित करते हुए कहते हैं, जीतने के लिए ज़रूरी है अभ्यास, और अभ्यास के लिए ज़रूरी है प्रतियोगिता की आदत।
कक्षावार नई विषय सूची
कक्षा 3–5 : इंग्लिश, गणित, सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीज़निंग