फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता पर पूर्व वायु सेना प्रमुख त्यागी और दो अन्य से सीबीआई की पूछताछ

Tue, 10 May 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फिनमैकेनिका हेलिकॉप्टर - फोटो : Getty
विज्ञापन
सीबीआई ने अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में के दौरान कथित अनियमितता बरतने के मामले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी और दो अन्य लोगों से सोमवार को पूछताछ की। इस दौरान त्यागी से उनके द्वारा विदेशों से प्राप्त धन के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों ने दावा किया कि सेवानिवृत्ति के दो साल बाद त्यागी को साल 2009 में विदेशों से कुछ धन प्राप्त हुआ था और इसे केंद्र में रख कर ही उनसे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि पूर्व वायु सेना प्रमुख से इन फंड के स्रोत, इनके प्राप्त होने का कारण और सेवानिवृत्ति के बाद उनकी इटली यात्रा के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन

ईडी टीम जल्द जाएगी सिंगापुर

सीबीआई - फोटो : Getty
एजेंसी ने त्यागी के सामने उनके अकाउंट स्टेटमेंट को रखा और उसके बारे में स्पष्टीकरण मांगा। रकम के बारे में खुलासा करने से इनकार या मामले में केस दर्ज करने के बाद तीन साल तक सीबीआई इस संबंध में क्यों जानकारी नहीं जुटा पाई, के  सवाल पर अधिकारी ने कहा कि मिलान कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई इस मामले को नए दृष्टिकोण के साथ देख रही है। मिलान कोर्ट के फैसले में सौदे को तय करने में कथित रूप से घूस देने की बात कही गई थी।

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में पैसे की लेनदेन का पता लगाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम जल्द सिंगापुर समेत कुछ देशों में जाएगी। ईडी इस मामले में जारी न्यायिक आग्रहों को पूरा करने में तेजी लाना चाहती है। ईडी के अधिकारी ने कहा कि निदेशालय इस मामले में सीबीआई के साथ मिलकर कई देशों को रोगेटरी लेटर लिख चुका है। जांचकर्ता इस मामले में पैसों और लेनदेन से जुड़ी जानकारियां जल्द हासिल करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें