फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Mon, 19 Aug 2019 06:12 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Top 5 News of 19 August - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

हर रोज हमारी आंखों के सामने से और जेहन से कई सारी खबरें गुजरती है। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी। 

हिमाचल में बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही, 21 लोगों की मौत, दो बहे, 887 से ज्यादा सड़कें बंद

हिमाचल में रेड अलर्ट के बीच शनिवार रात और सोमवार दोपहर तक बारिश-भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। प्रदेश में एक पर्यटक, मां-बेटियों और दादा- पोती समेत 21 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बह गए। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। शिमला में नौ लोगों, सोलन में पांच, चंबा में तीन, कुल्लू में दो और बिलासपुर-सिरमौर जिलों में 1-1 की व्यक्ति की जान गई है। 

विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

शादी की उम्र समान करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई आज

भारतीय महिला व पुरुष के लिए विवाह की आयु एक समान करने की मांग लेकर एक जनहित याचिका दायर की गई है। जनहित याचिका में कहा गया है कि देश में शादी के लिए अलग आयु का निर्धारण किया गया है। यह व्यवस्था संविधान में दिए गए समानता के अधिकार और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। इसलिए इस व्यवस्था को समाप्त कर विवाह की आयु समान की जाए। 

विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

एम्स भी माना- आग में जले हजारों मरीजों के ब्लड सैंपल, अमर उजाला ने किया था खुलासा

एम्स में लगी भीषण आग में जहां कई सौ करोड़ रुपये की क्षति हुई, वहीं एम्स पहुंचने मरीजों को भी नुकसान के अलावा परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार के अंक में ‘अमर उजाला’ ने खुलासा किया कि एम्स की भीषण आग में कई हजार मरीजों के ब्लड सैंपल नष्ट हो चुके हैं। कई दर्जन चिकित्सीय शोध और प्रशासनिक कागजात भी खाक हो चुके हैं, जिस टीचिंग ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर आग लगी, वहां वायरोलॉजी सहित करीब 12 देश की चुनिंदा प्रयोगशालाएं भी थीं। इस खबर पर एम्स प्रबंधन ने पुष्टि कर दी है। 
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर

सस्ता हो सकता है हवाई सफर, विमानन ईंधन पर टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार

सरकार ने विमानन ईंधन यानी एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) में बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत विमानन मंत्रालय ने भारत के सभी हवाईअड्डों पर एटीएफ खरीदने पर चुकाए जाने वाले अतिरिक्त करों को औचित्यपूर्ण बनाए जाने के लिए एक समिति का गठन किया है। कुछ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। ऐसे में एटीएफ पर कर कम होता है तो हवाई सफर भी कुछ सस्ता हो सकता है।

पढ़ें पूरी खबर

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर की आरक्षण पर चर्चा करने की वकालत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर आरक्षण पर चर्चा करने की वकालत की है। उन्होंने रविवार को कहा कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं, उन्हें सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस पर विमर्श करना चाहिए।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें