फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडियो क्लिप विवाद: ममता ने स्वीकारा, प्रलय को किया था फोन

Wed, 31 Mar 2021 04:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नंदीग्राम

सार

  • नंदीग्राम के टेंगुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि उनको एक मतदाता से बात करने का पूरा अधिकार है।
विज्ञापन
Mamta Banerjee - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल के सियासी हलके में भूचाल लाने वाली सीएम की ऑडियो क्लिप मामले में दो दिन बाद ममता ने स्वीकारा कि उन्होंने प्रलय पाल को फोन किया था, उन्हें बताया गया था कि प्रलय उनसे बात करना चाहता है। नंदीग्राम के टेंगुआ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को ममता ने कहा कि उनको एक मतदाता से बात करने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा, हां मैंने नंदीग्राम में भाजपा के नेता को कॉल किया था। मुझे बताया गया था कि वह मुझसे बात करना चाहता है। इसलिए उसका नंबर मिलने के बाद मैंने उसे कॉल किया। मैंने उसे ठीक से रहने और स्वास्थ्य का ख्याल रखने को कहा। इसमें क्या अपराध है?

तृणमूल सुप्रीमो ने कहा, विधानसभा के उम्मीदवार के नाते मैं किसी भी वोटर से सहायता मांग सकती हूं। मैं किसी को भी कॉल कर सकती हूं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। यह कोई अपराध नहीं है। लेकिन किसी ने इस बातचीत को वायरल किया यह आपराधिक मामला है। उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए, मुझ पर नहीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे फोन कर लोगों से बात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें