देश के स्कूलों में अटेंडेंस रजिस्टर जल्द ही इतिहास बनने वाले हैं। जिसकी शुरुआत तमिलनाडु से हो चुकी है। तमिलनाडु में सोमवार को आर्टिफिशल इंटेलिजेंस इनेबल्ड सिस्टम लांच किया गया है। जो चेहरे की पहचान कर छात्रों की हाजिरी लगाएगा। प्रायोगिक आधार पर अभी ये सिस्टम केवल एक सरकारी गर्ल्स स्कूल में लगाया गया है। जल्द ही राज्य के हर स्कूल में इसका इस्तेमाल होगा।
स्कूली शिक्षा मंत्री केए सेंगोट्टइयां का कहना है कि ये पहली बार हो रहा है जब देश में स्कूली बच्चों के लिए ऐसा सिस्टम आया है। अभी तक इसका प्रचलन केवल अमेरिका और जापान में ही था।
अधिकारियों के मुताबिक चेहरे की पहचान मोबाइल एपलीकेशन ऐप की सहायता से होगी। जिसमें छात्रों की फोटो और अन्य जानकारियां होंगी।
शिक्षक ग्रुप में बच्चों की फोटो क्लिक करेंगे, जिसके बाद ऐप ये पहचान करेगा कि छात्र कक्षा में हाजिर है या नहीं। फिर ये सभी जानकारियां कंप्यूटर सर्वर में सेव हो जाएंगी।