फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री शिरसाट के घर के बाहर नशे में धुत युवकों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से भिड़े; तीन गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2026 10:12 AM IST
राहुल कुमार आईएएनएस, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री संजय शिरसाट के बंगले के बाहर तीन शराबी युवकों ने जमकर हंगामा किया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंत्री संजय शिरसाट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और छत्रपति संभाजीनगर के पालक मंत्री संजय शिरसाट के आवास के बाहर गुरुवार देर रात हंगामे और हमले की कोशिश का मामला सामने आया। गोलवाड़ी इलाके में तीन नशे में धुत युवकों ने कथित तौर पर शराब की बोतलें तोड़ीं और सुरक्षाकर्मियों से विवाद के बाद उन्हें मंत्री के बंगले की ओर फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक चल रही थी।

विज्ञापन


मंत्री संजय शिरसाट ने आधी रात के करीब एक वीडियो जारी कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच तीन युवक उनके बंगले के पास हंगामा कर रहे थे। तीनों नशे में थे। सुरक्षाकर्मियों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने घर की ओर बोतलें फेंक दीं।

सुरक्षाकर्मियों से भी की बहस
मंत्री के मुताबिक, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। शुरुआत में तीनों युवक अपने वाहन से गिर गए थे और वहां से चले गए। हालांकि, कुछ देर बाद वे वापस मुख्य गेट पर पहुंच गए। जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने कथित तौर पर धौंस दिखाते हुए कहा कि उनकी जेब में "कई ओएसडी (विशेष कार्य अधिकारी) हैं" और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। उन्होंने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की भी परवाह नहीं की।
विज्ञापन


शुरुआती खबरों में दो सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में मंत्री शिरसाट ने स्पष्ट किया कि पुलिस का कोई जवान गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इस दौरान उनके एक पार्टी कार्यकर्ता के नाखून से खरोंच आई थी, जिसे इलाज के लिए भेजा गया। मंत्री के आवास पर सुरक्षा में सेंध का यह दूसरा मामला है। इससे पहले एक युवक चाकू लेकर उनके घर तक पहुंच गया था।

पुलिस कमिश्नर का फोन बंद होने पर जताई नाराजगी
मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, "रात लगभग साढ़े दस से पौने ग्यारह बजे के बीच तीन युवक मेरे बंगले के सामने आए। वे नशे की हालत में थे, ऐसा कुल मिलाकर दिखाई दे रहा था। उन्होंने बोतलें फोड़ीं। मेरे जो यहां गार्ड्स थे, उनसे 'कई ओएसडी मेरी जेब में हैं,' इस तरह का बयान देकर घर की ओर आकर हमला करने का प्रयास किया। इस बारे में मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हो सकता है कि किसी समय वे नशे में हों, उन्हें किसी ने कुछ कहा हो, वह अलग बात है। मूल मुद्दा यह है कि यहां की पुलिस आखिर क्या कर रही है? पुलिस कमिश्नर का फोन बंद है, एक भी डीसीपी नहीं है, एक भी एसीपी नहीं है। एक पालकमंत्री के घर पर हमला हो रहा है, अरे, कम से कम उसकी तो सुध लीजिए।

पुलिस कमिश्नर के तबादले की मांग
शिरसाट ने आरोप लगाया कि शहर में दिनदहाड़े हत्याओं और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर का तत्काल तबादला करने की मांग की। उनका कहना है कि अधिकारी का कार्यकाल पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा, मुझे छोड़िए, अगर पालक मंत्री के घर पर इस तरह हमला हो रहा है तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा? मंत्री ने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने पुलिस प्रशासन की शिकायत औपचारिक रूप से दर्ज कराएंगे। मंत्री शिरसाट इस घटना और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर आगे की जानकारी देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें