फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम में एसबीआई के अधिकारियों पर बढ़ रहे हमले, एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 10 Oct 2020 05:32 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

असम में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन ने शुक्रवार को मांग की है कि इन हमलों से बैंक के स्टॉफ का मनोबल गिर रहा है। इसे रोकने के लिए फौरन कदम उठाए जाएं, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एसोसिएशन ने असम के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में एक बैंक अधिकारी जुनु शर्मा की हत्या में हो रही देरी पर असंतोष जताया है।

विज्ञापन


अक्तूबर, 2018 में एसबीआई की ददारा ब्रांच से काम करके घर लौट रहीं जुनु शर्मा की दिनदहाडे़ हत्या कर दी गई थी। पत्र में कहा गया है कि जुनु शर्मा के परिवार वालों को अभी तक इंसाफ नहीं मिल पाया है। इसके अलावा इस महीने की शुरुआत में ही एक और बैंककर्मी हेमंत कुमार छौतिया पर भी हमले हुए। इन घटनाओं से बैंककर्मियों में खौफ का माहौल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें