फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Blast: गल्फ में आकर्षक नौकरी छोड़कर भारत आया हमलावर, पुलिस ने आरोपी के दिमाग को बताया शानदार

Wed, 01 Nov 2023 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि

सार

पुलिस का कहना है कि आखिर आरोपी ने अपनी बेहतरीन नौकरी क्यों छोड़ी, यह अभी तक समझ नहीं आ सका है। बहरहाल, आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। आरोपी ने कोर्ट में कहा कि वह अपना मामला खुद लड़ना चाहता है।
विज्ञापन
केरल ब्लास्ट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के प्रार्थना सभा में ब्लास्ट करने वाले आरोपी के बारे में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी खाड़ी देश में अच्छी नौकरी करता था। वह नौकरी छोड़कर भारत आया और प्रार्थना सभा में विस्फोट की योजना बनाने लगा। पुलिस ने आरोपी के दिमाग को बेहतरीन बताया है। बता दें, आरोपी ने रविवार को हमले के कुछ देर बाद ही आत्मसमर्पण कर दिया था। 
विज्ञापन


विस्फोटक खरीदी के बिल भी पेश किए
पुलिस ने बताया कि औपचारिक तौर पर सोमवार को आरोपी डोमिनिक मार्टिन की गिरफ्तारी दर्ज की गई थी। आरोपी हमें अपने आवास पर ले गया, जहां हमें विस्फोटक इक्ट्ठा किए जाने का शक था। मार्टिन ने सिलसिलेवार तरीके से बताया कि कैसे उसने विस्फोटक का निर्माण किया। मार्टिन आत्मसमर्पण के दौरान अपने साथ विस्फोटक खरीदी के बिल भी लाया था, जिसमें पेट्रोल सहित अन्य समानों के बिल शामिल थे।

कोर्ट से कहा- अपना केस खुद लड़ूंगा
पुलिस का कहना है कि आखिर आरोपी ने अपनी बेहतरीन नौकरी क्यों छोड़ी, यह अभी तक समझ नहीं आ सका है। बहरहाल, आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। आरोपी ने कोर्ट में कहा कि वह अपना मामला खुद लड़ना चाहता है, जबकि अदालत ने कई बार आरोपी को कानूनी सहायता की पेशकश की। आरोपी का कहना है कि उसके पास पैसों की दिक्कत नहीं है बस उसकी इच्छा है इसलिए वह खुद अपना केस लड़ना चाहता है।
विज्ञापन


वीडियो साझा कर बताई हमले की वजह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आत्मसमर्पण से पहले मार्टिन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने कुबूल किया कि उसने ही प्रार्थना सभा में हमला किया था। वीडियो में उसने दावा किया, उसने यह हमला इसलिए किया क्योंकि वह संगठन देशद्रोही शिक्षाएं देता था। मार्टिन ने वीडियो में दावा किया था कि यहोवा के साक्षी और उसकी विचारधारा देश के लिए खतरनाक थीं। इसलिए राज्य में संगठन की उपस्थिति समाप्त करना होगा। मार्टिन का कहना है कि मैंने कई बार संगठन से कहा था कि वह अपनी शिक्षाएं सही करें लेकिन संगठन अपने ज्ञान को सही नहीं कर रहे थे। आखिर में मेरे पास सारे विकल्प खत्म हो गए थे इसलिए मैंने विस्फोट करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें