फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में बीजेपी कार्यालय पर हमला, कांग्रेस पर तोड़फोड़ का आरोप

Wed, 01 Mar 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
बीजेपी कार्यालय पर हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
मणिपुर के इंफाल में बीजेपी के दफ्तर पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला किया है। आरोप है कि हमलावरों का संबंध कांग्रेस से है। जिस वक्त हमला हुआ उस समय बीजेपी कार्यालय में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


ज्यादातर नेता रैलियों के आयोजन के लिए बाहर गए हुए थे। हमलावरों ने कार्यालय का पूरा फर्नीजर तोड़कर कार्यालय की बुरी हालत कर दी।

आरोप है कि हमलावार भाजपा विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। बीजेपी के वरिष्ट नेता प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा है कि कांग्रेस इस समय परेशान है और उसी ने कार्यालय पर हमला करवाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस इस मामले पर टिप्पणी करने से दूर रहे

- फोटो : ANI
इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने ये भी कहा है कि कांग्रेस के लोगों को दीवारों पर लिखते हुए देखा गया है।

पार्टी का कहना है कि वो इस मामले को लोगों तक लेकर जाएंगे। पार्टी ने ये भी कहा कि इससे उनके हौसले कम नहीं होंगे बल्कि पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक इस घटना के खिलाफ मजबूती से खड़े होंगे।

पार्टी ने कांग्रेसी नेताओं को हिदायत देते हुए कहा है कि कांग्रेस इस मामले पर टिप्पणी करने से दूर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें