फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में टैगोर के पैतृक आवास पर उपद्रव: BJP आक्रामक; कहा- अंतरिम सरकार का बर्ताव अनुचित, कार्रवाई हो

Thu, 12 Jun 2025 01:46 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

बांग्लादेश में रबीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर तोड़फोड़ के मामले में भाजपा ने आक्रामक तेवर अपनाए हैं। भाजपा का आरोप है कि हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि अंतरिम सरकार का बर्ताव अनुचित है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
संबित पात्रा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश में रबीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर तोड़फोड़ के मामले में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, मंगलवार को टैगोर के पैतृक घर पर हमला हुआ और उसको काफी क्षति पहुंचाई गई। उन्होंने कहा, गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर कोई आम शख्सियत नहीं थे। पात्रा ने कहा, टैगोर ऐसे व्यक्ति थे, जो किसी भी तरह की सीमाओं से बंधे हुए नहीं थे। उन्होंने 2 देशों के राष्ट्रगान लिखे।

विज्ञापन


पात्रा ने गुरुदेव टैगोर की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, भारत के राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' को टैगोर की कलम ने ही संजोया। बांग्लादेश के राष्ट्रगान की रचना भी उन्होंने ही की। टैगोर के दादा द्वारकानाथ टैगोर ने 1840 में ढाका से लगभग 125 किमी दूर सिराजगंज में दो मंजिला घर बनाया था, लेकिन इतने महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय धरोहर को बचा कर नहीं रखा जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की निंदा करती है। भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा, मीडिया के माध्यम से पता चल रहा है कि उनके घर पर जो हमला हुआ है इसके पीछे 'जमात-ए-इस्लामी' और 'हिफाजत-ए-इस्लाम' संगठन के लोग हैं। हमला योजनाबद्ध तरीके से किया गया। उन्होंने पड़ोसी देश की सरकार पर सवाल खड़े किए और कहा, बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की जो अंतरिम सरकार है, उसका व्यवहार उचित नहीं है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें