फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगन मोहन रेड्डी पर हमला: आंध्र प्रदेश के सीएम ने केंद्र और टीआरएस को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 26 Oct 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
जगन मोहन रेड्डी
विज्ञापन

वाईएसआईआर कांग्रेस के मुखिया जगन मोहन रेड्डी पर विशाखापट्टनम हवाई अड्डे पर चाकू से हमला हुआ था। इस घटना के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को और तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। नायडू का कहना है कि वह राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं।  

विज्ञापन


वाईएसआर कांग्रेस के नेता पर एक युवक ने विशाखापट्टनम एयरपोर्ट के लाउंज में एक छोटे चाकू से हमला कर दिया था। गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस करके नायडू ने कहा, 'तेलंगाना सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इस तरह का ड्रामा किया जा रहा है। वह राज्य को अस्थिर करना चाहते हैं क्योंकि हम आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 को लागू करके न्याय की मांग कर रहे हैं। हम इस तरह के षड्यंत्र को बर्दाश्त नहीं करेंगे।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमले के आरोपी ने इस बात को स्वीकार किया है कि उसने ऐसा केवल वाईएसआर के लिए सांत्वना पाने के लिए किया क्योंकि वह जगन मोहन रेड्डी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहता है। उन्होंने कहा, 'आरोपी ने एक पत्र लिखा है कि वह वाईएसआरसी का फैन है। इस मामले की जांच के बाद बहुत सारी जानकारियां बाहर आएंगी।' 
विज्ञापन


केंद्र सरकार पर हमला करते हुए चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि यह हमला वीआईपी लाउंच में दिन में हुआ है और यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने कहा, 'हवाई अड्डा भारत सरकार के नियंत्रण में है। यदि बाहर कुछ होता तो राज्य सरकार उसके लिए जिम्मेदार होती लेकिन यह अंदर हुआ इसलिए यह किसकी जिम्मेदारी है।' उन्होंने कहा कि वाईएसआर कांग्रेस के नेता घटना के बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें