फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: गुजरात में दलित व्यक्ति पर हमले मामले में चार गिरफ्तार; पीड़ित के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज

Wed, 07 Jun 2023 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाटन (गुजरात)

सार

एफआईआर के मुताबिक, झगड़ा उस समय शुरू हुआ, जब आरोपी क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान किरीट के आठ साल के बेटे ने गेंद पकड़ ली। इस वजह से खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के पाटन में एक दलित व्यक्ति का अंगूठा काटे जाने के मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामले में पीड़ित के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। स्थानीय काकोशी गांव पुलिस थाने के मुताबिक, सिद्धराज सिंह राजपूत और छह अन्य लोगों ने बीते रविवार को काकोशी में किरीट वनकर और उनके भाई धीरज वनकर पर कथित तौर पर तलवारों से हमला कर दिया था। इस दौरान हमलावरों ने किरीट का अंगूठा काट दिया था।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, झगड़ा उस समय शुरू हुआ, जब आरोपी क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान किरीट के आठ साल के बेटे ने गेंद पकड़ ली। इस वजह से खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। उस वक्त बीच-बचाव की वजह से मामला शांत हो गया, लेकिन बाद में कुछ लोग किरीट के घर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। 

इस बीच पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में सिद्धराज सिंह राजपूत की शिकायत के आधार पर वनकर भाइयों और दो अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई। राजपूत का आरोप है कि किरीट वनकर ने पास की एक दुकान से तलवार लेकर उन पर हमला किया। इस दौरान उसने स्वयं को घायल कर लिया और उसका अंगूठा कट गया। राजपूत ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि गेंद को लेकर विवाद सुलझ गया था, लेकिन किरीट वनकर ने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें