फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATS, RPF और महाराष्ट्र पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, विस्फोटक के साथ तीन संदिग्ध गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2017 12:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र के थाने में एटीएस, आरपीएफ और महाराष्ट्र पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए तीन युवकों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है। पुलिस ने इन लोगों को थाणे के कौसा एरिया से हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


Maharashtra: Thane police, RPF & ATS in a joint op detained 3 people & seized huge cache of explosives from Kausa area of Thane district pic.twitter.com/Yyyiba4Vkf— ANI (@ANI_news) August 7, 2017


गौरतलब है कि इससे पहले यूपी एटीएस और पुलिस ने रविवार तड़के मुजफ्फरनगर के गांव कुटेसरा से बांग्लादेशी आतंकवादी अब्दुल्ला अल मॉमून सहित छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन संदिग्ध देवबंद और दो शामली से पकड़े गए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आतंकी अब्दुल्ला बांग्लादेश के प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप अंसार उल बांग्ला टीम का सक्रिय सदस्य है और इसके पास से फर्जी फर्जी आधार कार्ड और पासपोर्ट, निर्वाचन अधिकारी, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की फर्जी मुहरें और 13 फर्जी आईडी बरामद हुई हैं।

एटीएस देवबंद में ठिकाना बनाए फैजान नाम के एक और संदिग्ध की तलाश में दबिश दे रही है। वह अब्दुल्ला के साथ मिलकर फर्जी आईडी तैयार करने और आतंकियों खासकर बांग्लादेशियों को भारत में सुरक्षित ठिकाना दिलाने में सहयोग करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें