फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS नेटवर्क की जड़ को खंगालने में जुटी एटीएस, जाकिर का करीबी गिरफ्तार

Sun, 24 Jul 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
zakir naik
विज्ञापन
महाराष्ट्र और केरल में आईएसआईएस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी दोनों राज्यों के आतंकवाद निरोधी दस्ते को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस को रिजवान खान नामक ऐसी दूसरी कड़ी हाथ लगी है जिससे एक बार फिर कल्याण का आईएसआईएस कनेक्शन सामने आया है।
विज्ञापन


एटीएस को रिजवान से अब तक आईएस में भर्ती होने गए मुस्लिम युवकों के बारे में काफी जानकारी मिल सकती है। इससे युवाओं को आईएस की ओर प्रेरित करने का आरोप झेल रहे जाकिर नाईक पर शिकंजा और कस सकता है। महाराष्ट्र और केरल की एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन में मुंबई से सटे कल्याण के कोलसे वाड़ी से रिजवान खान को गिरफ्तार किया है।

उसे शनिवार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया जहां 25 जुलाई तक ट्रांजिट रिमांड मिल गई। इससे पहले एटीएस ने नवी मुंबई से अरशीद कुरैशी को गिरफ्तार किया था। वह चार दिन की पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि कुरैशी और रिजवान दोनो ही विवादित इस्लाम उपदेशक और इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. जाकिर नाईक का करीबी है। आरोप है कि रिजवान और अरशिद पहले लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसाते थे। उसके बाद उसका धर्मपरिवर्तन कर कुख्यात आतंकी संगठन आईएस में भर्ती कराने में सहयोग करते थे। 
विज्ञापन

रिजवान को पहले भी पकड़ा जा चुका है

- फोटो : Self
बता दें कि रिजवान को उस समय भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी जब पिछले साल कल्याण के चार युवकों के इराक में आईएस ज्वाइन करने की खबर आई। लेकिन, उसके बाद छोड़ दिया गया था। ताजा जानकारी यह है कि केरल की ईसाई युवती मेरियन जो इस्लाम धर्म कबूल करने पर मरियम बन गई।

उसकी शादी के कागजात पर बतौर अभिभावक रिजवान खान के हस्ताक्षर हैं। इसलिए उसे दुबारा गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। रिजवान के बारे में पता चला है कि वह मैरिज ब्यूरो चलाता है। एटीएस के सूत्रों के मुताबिक जाकिर नाईक जिन लोगों का इस्लाम धर्म के प्रति दिमाग बदलता था और अरशिद जिन लोगों को बरगलाकर धर्मपरिवर्तन के लिए लाता था उन लोगों के फर्जी दस्तावेज बनाना और धर्मांतरण के समय बतौर अभिभावक की भूमिका निभाना रिजवान का काम था।

इस काम के बदले उसे मोटी रकम मिलती थी। रिजवान पर मरियम का धर्मपरिवर्तन कराने के अलावा रिजवान पर महाराष्ट्र में भी एक दर्जन से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। उसकी ट्रांजिट रिमांड खत्म होने के बाद उसे केरल पुलिस भी पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें