फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: हथौड़े के घातक हमलों से भी नहीं डरा ATM गार्ड, बहादुरी के आगे पस्त होकर भागा लुटेरा

Sun, 29 Oct 2017 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
ATM में मारपीट - फोटो : ANI
विज्ञापन
देश में एटीएम में लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, कई में लुटेरे कामयाब हो जाते हैं और कई बार उन्हें उल्टे पैर भागना पड़ता है। ताजा मामला गोवा का है वहां एक गार्ड ने अपनी बहादुरी से एटीएम लूटने आए शख्स को भगाकर ही दम लिया। 
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि लुटेरा गार्ड के सिर पर हथौड़े जैसी दिख रही चीज से लगातार कई वार करता है, लेकिन गार्ड भी हार नहीं मानता और आखिर में लुटेरे को भागना पड़ता
है। सीसीटीवी में कैद हुई यह घटना पणजी के बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम की बताई जा रही है।

एक ही रात में टूट गए 13 गाड़ियों के शीशे, चश्मदीद ने किया वजह का खुलासा

वीडियो में दिखाया गया है कि लुटेरा अपनी कोशिश नाकाम होने पर भाग रहा होता है लेकिन उसका बैग गिर जाता है, वह उसे उठा रहा होता है तब ही गार्ड भागकर उसे पकड़ लेता
विज्ञापन

है। फिर खुद को छुड़वाने के लिए चोर गार्ड के सिर पर हथौड़े से वार करने लगता है।

इतने सारे वार होने पर गार्ड के सिर से खून भी निकलने लगता है लेकिन वह हार नहीं मानता और आखिर में चोर को भागना पड़ता है। अब पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया है।

#WATCH:Hit multiple times on the head by a robber, security guard of Bank of Maharashtra ATM in #Goa's Panaji foils attempt. Case registered pic.twitter.com/Ca75oFPGED— ANI (@ANI) October 28, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें