फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशी की उपलब्धि: आप विधायक वैश्विक संस्था आईसीएलईआई की उपाध्यक्ष नियुक्त

Mon, 12 Apr 2021 11:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पर्यावरण के क्षेत्र में काम करती है यह संस्था
  • 13 से 15 अप्रैल तक वर्चुअल बैठक होगी
विज्ञापन
आतिशी मार्लेना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मार्लेना को वैश्विक संस्था द इंटरनेशनल काउंसिल फॉर लोकल एनवायरनमेंट इनिशिएटिव (आईसीएलईआई) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


आईसीएलईआई दुनिया के 126 देशों के 1750 से अधिक शहरों में काम करती है और यह पर्यावरण के सुधार के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयास करती है। संस्था कई देशों को अपने यहां पर्यावरणीय सुधार करने के लिए उपयोगी सुझाव देती है।

15 अप्रैल को संबोधन
आईसीएलईआई की वार्षिक बैठक का आयोजन 13 से 15 अप्रैल को होगा। वर्चुअल बैठक को पुरस्कार विजेता और मॉडल शहर माल्मो (स्वीडन) द्वारा आयोजित किया जाएगा। आप विधायक आतिशी इस बैठक में ‘सतत शहरी भविष्य के लिए लचीला विकास और जोखिम प्रबंधन’ विषय पर 15 अप्रैल को लोगों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

 
गौरवशाली क्षण, पर्यावरणीय चिंता को मान्यता
उपाध्यक्ष चुने जाने के अवसर पर आतिशी मार्लेना ने कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ा गौरवशाली क्षण है। किसी संस्था के शीर्ष पद में किसी भारतीय के चुने जाने से उसकी पर्यावरणीय चिंताओं को मान्यता मिलती है। इस प्रकार से दिल्ली सरकार की कोशिशों को भी एक मान्यता मिली है जो काबिले-तारीफ है। आतिशी ने कहा कि हमें ऐसा विकास करना है जो पर्यावरण और लोगों को एक साथ ला सके। इसी सोच के साथ सतत विकास करना है।

आईसीएलईआई के अध्यक्ष फ्रैंक कॉनी, संयुक्त राज्य अमेरिका में डेस मोइनेस के मेयर हैं। इसके अलावा स्वीडन के माल्मो के मेयर कैटरीन जममेह और फिनलैंड के तुर्कू के मेयर मिन्ना आर्वे उपाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें