फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Delhi BJP: आतिशी की पहली अग्निपरीक्षा 26 सितंबर को, शराब घोटाले-यूपीएससी छात्रों की मौत पर क्या देंगी जवाब?

डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Sep 2024 03:21 PM IST

सार

भाजपा नेता आतिशी मार्लेना को पहले से ही 'डमी मुख्यमंत्री' करार दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। आतिशी से सवाल-जवाब के दौरान भाजपा 'असली मुख्यमंत्री' से सवाल जवाब की मांग भी कर सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता और अन्य। - फोटो : Amar Ujala


भाजपा नेता आतिशी मार्लेना को पहले से ही 'डमी मुख्यमंत्री' करार दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इस मुद्दे पर भाजपा आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की कोशिश कर सकती है। आतिशी से सवाल-जवाब के दौरान भाजपा 'असली मुख्यमंत्री' से सवाल जवाब की मांग भी कर सकती है। 


राजधानी में पिछले दिनों में घटी कई घटनाएं इस बार सदन में सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी करेगी। दिल्ली में बारिश के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई है। इसमें राजेंद्र नगर में पढ़ाई कर रहे तीन यूपीएससी छात्र भी शामिल हैं। जगह-जगह पर हुए जल भराव के कारण होने वाली परेशानी, ट्रैफिक व्यवस्था और प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की नाकामी को लेकर भी विपक्ष नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को घेरने का काम करेगी। भाजपा का अनुमान है कि पहले की तरह एक बार फिर उसके विधायकों को सदन से निष्कासित कर दिल्ली सरकार आसान रास्ता निकाल सकती है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ होने पर भाजपा जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। 


दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को एक प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि राजधानी में बुजुर्गों-विधवाओं को पेंशन नहीं दी जा रही है, वह इस पर सरकार की राय जानना चाहती है। भाजपा नेता का दावा है कि अभी तक उनके विधायकों को सदन संचालन के विषयों की पूरी जानकारी नहीं दी गई है। अभी तक सरकार ने विपक्ष से कोई सलाह नहीं लिया है, ऐसे में सरकार किस तरह सदन चलाएगी, इसकी उन्हें या उनके नेताओं को पूरी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next