फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Explainer: सड़क हादसे में मरा अतीक का सबसे छोटा बेटा, तीन साल पहले दो दिन में कैसे मारे गए थे परिवार के 3 लोग?

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Thu, 06 Aug 2026 01:55 PM IST

सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। इससे पहले अतीक के बेटे असद की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है, जबकि अतीक और उसके भाई अशरफ की 2023 में हत्या कर दी गई थी। कभी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में दबदबा रखने वाला यह परिवार अब लगातार हादसों, हत्याओं, जेल और कानूनी कार्रवाई के कारण बिखरता चला गया। आखिर अतीक अहमद के परिवार के साथ अब तक क्या-क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। आबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस इससे पहले 2023 में भी अतीक का एक बेटा झांसी में ही मारा गया था। वहीं, अतीक और उसके भाई की हत्या प्रयागराज में हुई थी। आइये जानते हैं कभी खौफ का पर्याय रहा अतीक का कुनबा कैसे मिट्टी में मिलता चला गया।
विज्ञापन

अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान की मौत - फोटो : Amar Ujala
उत्तर प्रदेश के झांसी में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। आबान अपने साथियों के साथ झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस इससे पहले 2023 में भी अतीक का एक बेटा झांसी में ही मारा गया था। वहीं, अतीक और उसके भाई की हत्या प्रयागराज में हुई थी। आइये जानते हैं कभी खौफ का पर्याय रहा अतीक का कुनबा कैसे मिट्टी में मिलता चला गया।

कैसे हुई अतीक अहमद और उसके भाई की मौत?

15 अप्रैल 2023 की बात है, अतीक और उसका भाई अशरफ प्रयागराज में थे। उन्हें मेडिकल जांच के लिए पुलिस कॉल्विन अस्पताल ले जा रही थी। जो वीडियो सामने आए, उसके मुताबिक, रात 10 बजकर 30 मिनट से 10 बजकर 50 मिनट का वक्त था। दोनों पुलिस सुरक्षा में चल रहे थे। आगे चार पुलिसकर्मी अत्याधुनिक राइफल के साथ थे। मीडिया के कई माइक दोनों के आगे लगे हुए थे। दोनों एक ही हथकड़ी से बंधे हुए थे। अशरफ दाईं तरफ था। काली टीशर्ट पहनी हुई थी। सिर पर इलाहाबादी गमछा बंधा था। बाईं तरफ अतीक अहमद था। उसने सफेद कुर्ता पहना हुआ था और हमेशा की तरफ सफेद गमछा बांध रखा था। सामने मौजूद मीडियाकर्मियों ने पांच बार दोनों से पूछा- कुछ कहना चाहेंगे आप? पुलिसवाले भी मीडिया को सवाल पूछने दे रहे थे। मीडियाकर्मियों ने फिर पूछा- आप दोनों असद के जनाजे में नहीं जा पाए, क्या कहना चाहेंगे? इस पर अतीक ने कहा- हमें नहीं ले गए तो नहीं गए। दो दिन पहले ही अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हुआ था। 

इसके बाद अतीक के दाईं तरफ खड़े अशरफ ने कहा- मेन बात यह है कि गुड्डू मुस्लिम....। अशरफ के इतना कहते ही अतीक की बाईं तरफ से पिस्तौल उसकी कनपटी पर आती है और गोली चल जाती है। अतीक तुरंत जमीन पर गिर जाता है। अतीक को गिरता देख अशरफ थोड़ा झुकता है, दूसरी गोली उसके भी सिर पर लगती है। इसके बाद तीन हमलावर दोनों पर और गोलियां चलाते हैं। 

जो वीडियो वायरल हुए, उसमें 10 सेकंड के अंदर 15 से ज्यादा गोलियां चलने की आवाज आती है। दोनों की मौके पर ही मौत हो जाती है। तीन हमलावरों पर पुलिस काबू पाने की कोशिश करती है। इन हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, सन्नी और अरुण मौर्य के रूप में हुई। दो को पुलिस पकड़ लेती है।

कैसे हुई अतीक के तीसरे बेटे की मौत?

13 अप्रैल 2023 को पुलिस एनकाउंटर में अतीक के तीसरे बेटे असद की मौत हुई थी। असद की मौत की कहानी 24 फरवरी 2023 से शुरू होती है। इसी दिन 2005 में हुई विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य गवाह उमेश पाल को घात लगाए बदमाशों ने गोली मार दी थी। उमेश गोली लगने से गिरने के बाद उठकर घर के भीतर भागे। साथ में उनकी सुरक्षा में लगे दोनों सिपाही भी उन्हें बचाने के लिए घर के अंदर भागे। लेकिन, हमलावरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए घर के अंदर घुसकर स्वचालित हथियारों से लगातार गोलियां बरसाईं। इस दौरान बदमाशों ने बम भी चलाए। बम और गोलियों की बौछार से इलाका थर्रा गया। हमलावर वहां से फरार हो गए। उमेश पाल, सिपाही संदीप और राघवेंद्र लहूलुहान पड़े थे। 

तीनों को एसआरएन हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने करीब एक घंटे बाद उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया गया। आजमगढ़ निवासी सुरक्षागार्ड संदीप निषाद की भी अस्पताल में मृत्यु हो गई। इन हमलावरों में अतीक का बेटा असद भी मुख्य आरोपी थी। उमेश की हत्या के बाद से असद फरार हो गया। एक-एक करके उमेश हत्याकांड के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ते गए। उमेश पाल की हत्या के 48 दिन बाद 13 अप्रैल 2023 को यूपी पुलिस ने माफिया असद और शूटर गुलाम को भी मार गिराया। इन दोनों को झांसी में हुई मुठभेड़ में मारा गया।

आबान की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

अब सड़क हादसे में मारा गया सबसे छोटा बेटा

अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की 6 अगस्त 2026 को झांसी-कानपुर हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने प्रयागराज से झांसी आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार झांसी-कानपुर हाईवे पर प्रयागराज से झांसी की ओर आ रही थी। पूछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास अचानक एक जानवर सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम, मोहम्मद जैद, उमर अहमद घायल हो गए।

अतीक अहमद का परिवार - फोटो : Amar Ujala

अतीक के बाकी बेटे कहां हैं? 

बीते तीन साल में अतीक अहमद के दो बेटों की मौत हो चुकी है। दोनों की मौत झांसी में हुई। 2023 में असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। अब सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हुई। अतीक का दूसरे नंबर का बेटा अली 2025 से ही झांसी की जेल में बंद है। वहीं, सबसे बड़ा बेटा उमर भी 2023 से ही जेल में हैं। अतीक ही हत्या के वक्त आबान और अहजम नाबालिग थे। उस वक्त दोनों की अभिरक्षा उनकी बुआ को दी गई थी।

कौन था अतीक अहमद?

अतीक अहमद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) का चर्चित माफिया, बाहुबली और पूर्व सांसद था। 10 अगस्त 1962 को जन्मे अतीक ने अपराध की दुनिया से राजनीति तक का सफर तय किया। उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी, जमीन कब्जाने समेत 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। वह पांच बार विधायक और एक बार फूलपुर से लोकसभा सांसद रहा। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी हैं और लंबे समय से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया जा चुका है। वहीं अतीक के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा उर्फ रूबी और अतीक की बहन आयशा नूरी भी लंबे समय से फरार और वांछित चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next