फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाफिक खाना नहीं मिलने पर पोलैंड से वापस बुलाए एथलीट

Wed, 01 Jun 2016 02:33 AM IST
हेमंत रस्तोगी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की उच्चस्तरीय तैयारियों के लिए सपाला (पोलैंड) के ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में भेजे गए एथलीटों को खाने में शिकायत के बाद वापस बुलाया जा रहा है। ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पांच वॉकरों ने इस सेंटर में उन्हें मनमाफिक और स्तरीय खाना नहीं मिलने की शिकायत मंगलवार को खेल मंत्रालय और साई से की।
विज्ञापन


वॉकरों ने खाने की तस्वीरें बाकायदा मंत्रालय और साई को भेजते हुए उन्हें इस सेंटर से वापस बुलाने की गुहार लगाते हुए बंगलूरू में ट्रेनिंग कराने को कहा। मंत्रालय ने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एथलीटों को सपाला से वापस बुलाने का फरमान जारी कर दिया। एथलीटों को बुधवार को हवाई यात्रा के टिकट जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें बंगलूरू में ही तैयारियां कराई जाएंगी।

रियो की बेहतर तैयारियों को ध्यान में रखते हुए एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एथलीटों को 10 मई को सपाला भेजा था। इनमें 20 किलोमीटर पद चाल में रियो का टिकट हासिल करने वाले सी गनपथि, देवेंद्र सिंह, एशियाई खेलों में पदक जीतने वाली खुशबीर कौर 50 किलोमीटर पद चाल में ओलंपिक क्वालीफाई करने वाले संदीप कुमार, मनीष रावत रूसी कोच एलेक्जेंडर आर्टियाबेशिश के संरक्षण में सपाला गए।
विज्ञापन


इन्हीं एथलीटों ने मंत्रालय को खाने की शिकायत करते हुए कहा कि मनमाफिक खाना नहीं मिलने के चलते यहां तैयारियां नहीं हो पा रही हैं। उन्हें वापस बंगलूरू बुला लिया जाए। एथलीटों ने यह शिकायत मंत्रालय की ओर से बनाए गए ओलंपिक की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के वाट्स एप ग्रुप पर की। जिसे मंत्रालय से लेकर साई के सभी अधिकारियों ने देखा।

इस मुद्दे पर मंत्रालय ने एएफआई से बात की। इसके बाद ही इन वॉकरों को सपाला से वापस बुलाने का फैसला लिया गया। एथलीटों को टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत पोलैंड तैयारियों के लिए भेजा गया है।

एक कोच ने भी की थी शिकायत 
सिर्फ वॉकरों ने ही खाने की शिकायत नहीं की है। इससे पहले जेवेलिन थ्रो के एक कोच ने भी शिकायत की थी कि यहां खाना खाने लायक नहीं है। भारतीय खिलाड़ी इस खाने को नहीं खा सकते हैं, लेकिन उन्होंने ओलंपिक क्वालीफायर मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए एथलीटों को वापस बुलाने को नहीं कहा।

अभी तक किसी जेवेलिन थ्रोअर ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया है। थ्रोअरों के अलावा इस वक्त सपाला में रिले टीम भी है, लेकिन ओलंपिक क्वालीफाई करने के लिए उसे भी वहां प्रतियोगिता में हिस्सा लेने हैं। उनके पास भी वहां रुकने के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें