फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी की नाजुक हालत पर भावुक हुईं भतीजी, कहा- काश! एक बार फिर उन्हें भाषण देते हुए देख पाऊं

Thu, 16 Aug 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में उनके परिवार से जुड़े लोगों को ग्वालियर और आगरा से दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि एम्स के आस-पास सुबह से ही हलचल ते ज हो गई है। भाजपा ने आज होने वाले अपने सभी कार्यक्रम भी स्थगित कर दिए हैं।
विज्ञापन


अटल जी की तबीयत को लेकर उनकी भतीजी कांति मिश्रा मीडिया से बात करते हुए काफी भावुक हो गईं। नकी सेहत का जिक्र करते हुए कांति ने कहा, 'मैं भगवान से प्रार्थना कर रही हूं कि कि केवल एक बार और उन्हें भाषण देते हुए देख पाऊं। हमारे परिवार के लोग कभी अपने मन-मस्तिष्क से उनकी इस छवि को मिटा नहीं सके हैं। मुझे उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे।'
 


भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को किडनी ट्रैक्ट इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, पेशाब आने में दिक्कत और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था। एम्स ने कल रात एक बयान में कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।’’
विज्ञापन


थोड़ी देर पहले एम्स से जारी हुए उनके मेडिकल बुलेटिन में भी अटल जी की हालत में सुधार की कोई खबर नहीं आई है, उनकी तबीयत जस की तस नाजुक बनी हुई है। इससे पहले बुधवार देर रात आए मेडिकिल बुलेटिन में बताया गया था कि उनकी हालत पिछले 24 घंटों में ज्यादा बिगड़ी है।

पीएम मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री एम्स जा चुके हैं। गुरुवार सुबह उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अटल का हाल जानने पहुंचे। बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर अटल जी का हाल जाना था।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें