फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की जनता को वाजपेयी की देन है दिल्ली मेट्रो, आडवाणी के साथ की थी पहली सवारी

Thu, 16 Aug 2018 09:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जो मेट्रो आज देश की राजधानी दिल्ली की शान है वो पू्र्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। 2002 में वाजपेयी ने दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन किया, जो भूमिगत रेल के लंबे समय से सपने को पूरा करता था। मेट्रो का उद्घाटन करने से पहले, वाजपेयी ने आडवाणी के साथ पहली मेट्रो सवारी की थी।

विज्ञापन


वाजपेयी ने तब कहा था कि दिल्ली भारत की राजधानी है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जनसंख्या बढ़ रही है और लोग बुनियादी सुविधाएं चाहते हैं। 93 वर्षीय अटल बिहारी वाजपेयी एकमात्र संसद सदस्य थे जो चार अलग-अलग राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली से चुने गए थे। तीन बार प्रधानमंत्री, 10 बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा सदस्य का रिकॉर्ड वाजपेई के नाम है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें