फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरब सागर में प्रवाहित की गई वाजपेयी की अस्थियां, जयकारे से गूंज उठा गेटवे आफ इंडिया

Fri, 24 Aug 2018 05:47 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को आज यहां गेटवे आफ इंडिया के नजदीक अरब सागर में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वाजपेयी के अस्थिकलश भाजपा की प्रदेश इकाई के प्रमुखों को सौंपे थे जिन्हें देश की नदियों और समुद्र में विसर्जित किया जाना है।

विज्ञापन


यहां ‘अटल अस्थि कलश यात्रा’ को दोपहर में निकाला गया। इसमें कई भाजपा नेता एक नौका में सवार थे। भाजपा की नगर इकाई के प्रमुख आशीष शेलार और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री विनोद तावड़े ने अस्थियों को समुद्र में विसर्जित किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के जयकारे के नारे लगाए। 

इस अवसर पर मौजूद मुंबई भाजपा के महासचिव अमरजीत मिश्रा ने कहा कि ‘अटल अस्थि कलश यात्रा’ का उद्देश्य पूर्व प्रधानमंत्री की विरासत को लोगों तक पहुंचाना है। तीन दफा प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी का 16 अगस्त को लंबी बीमारी के बाद 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह करीब एक दशक से सार्वजनिक जीवन से अलग थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें