फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नीरव मोदी के स्टोर पर नेता और फिल्मी स्टार करते थे नकद लेन-देन

Sat, 17 Feb 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरव मोदी के स्टोर्स पर पड़े छापे के बाद कई खुलासे हुए हैं। पता चला है कि फिल्मी सितारे और नेता नीरव के स्टोर पर नकद लेन-देन करते थे। पिछले साल जब टैक्स डिपार्टमेंट ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़ी कंपनी पर छापा मारा, तो जानकारी मिली कि उसके कई बॉलीवुड और हॉलीवुड हस्तियों से संबंध हैं। 

विज्ञापन


यह फिल्मी हस्तियां नीरव के स्टोर से जो भी खरीदारी करती थीं, वह नकद करती थीं। टैक्स डिपार्टमेंट को कुछ नेताओं के बारे में भी जानकारी मिली है जोकि नीरव के स्टोर पर नकद लेन-देन ही करते थे।

एक अधिकारी के मुताबिक नोटबंदी के समय भी लेन-देन नकदी में हुए, जांच में इस बात के पुख्ता सबूत मिले कि लेन-देन को छुपाने के लिए नकदी का प्रयोग किया गया। आपको बता दें कि आयकर विभाग ने मोदी के 50 ठिकानों पर छापा मारा है।
विज्ञापन


एक सरकारी बैंक में वरिष्ठ अधिकारी रहे विशेषज्ञ ने बताया कि यदि नोटबंदी नहीं होती तो जैसे पहले सब कुछ मैनेज हो रहा था, वैसे ही बाद में भी हो जाता। नीरव मोदी का यह खेल वर्ष 2011 में ही शुरू हुआ था लेकिन तब यह सामने नहीं आ पाया क्योंकि वह लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) की अवधि बढ़वा कर बाजार से पैसे जुटाता था और समय बीतने से पहले ही इंपोर्ट बिल का भुगतान कर देता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें