फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus : तमिल समाचार चैनल के कम से कम 25 कर्मचारी संक्रमित मिले

Tue, 21 Apr 2020 03:41 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, चेन्नई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक तमिल समाचार टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले पत्रकारों सहित कम से कम 25 व्यक्ति यहां मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया, 90 से अधिक नमूने लिए गए थे जिसमें से कम से कम 25 व्यक्ति संक्रमित पाये गए।

विज्ञापन




यह घटनाक्रम शहर में एक टेलीविजन चैनल के लिए काम करने वाले एक पत्रकार सहित दो पत्रकारों के संक्रमित पाए जाने के बाद हुआ है। अधिकारी ने एक सवाल पर कहा कि टेलीविजन चैनल से जुड़े लोगों की जांच रिपोर्ट एकत्रित की जा रही है और संकेत मिलता है कि संक्रमितों की संख्या 27 हो सकती है।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें किस अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है, उन्होंने कहा, ‘संक्रमितों को ओमादुरार (राजकीय मेडिकल कॉलेज, गवर्नमेंट एस्टेट स्थित मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल) में भर्ती कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें