फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: हैदराबाद में मिलावटी ताड़ी पीने से दो लोगों की मौत, 28 अस्पताल में भर्ती; तीन की हालत गंभीर

Wed, 09 Jul 2025 09:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री सी दामोदर राजनरसिम्हा ने बुधवार को इलाज करा रहे लोगों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में डॉक्टरों से बात की और स्वास्थ्य अधिकारियों को उनका उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Toddy, ताड़ी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के कुकटपल्ली इलाके में एक दुकान से कथित रूप से मिलावटी ताड़ी पीने के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कथित तौर पर मिलावटी ताड़ी पीने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 महिलाओं समेत 28 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइबराबाद के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मंगलवार रात अस्पताल ले जाए गए दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। राज्य आबकारी एवं निषेध विभाग के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि कथित तौर पर ताड़ी पीने से 28 लोग बीमार पड़ गए। प्रभावित लोगों ने 6 जुलाई और 8 जुलाई को कुकटपल्ली, बालानगर और शहर के अन्य क्षेत्रों में ताड़ी की दुकानों में ताड़ी का सेवन किया था। मंगलवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 
तेलंगाना के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कुकटपल्ली में कथित तौर पर अवैध शराब पीने के बाद इलाज करा रहे लोगों से मिलने के लिए केआईएमएस अस्पताल का दौरा किया। कृष्ण राव ने कहा, सभी पीड़ित केआईएमएस अस्पताल में हैं। उनकी हालत गंभीर नहीं है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब का नमूना परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। हम सभी ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें