एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म संगठन ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी बांड की बिक्री खोलने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन ने इस मसले पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई है।
संगठन ने अपने आवेदन में कहा इस बात की पूरी आशंका है कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले फर्जी कंपनियों के द्वारा राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए चुनावी बांड की बिक्री की जाएगी।
संगठन ने 2017 से लंबित इस मामले में आवेदन दाखिल कर केंद्र सरकार को इस बाबत निर्देश देने की गुहार लगाई है। आवेदन मे कहा गया है कि चुनावी बांड की बिक्री को न खोलने दिया जाए।