फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से पलटी कार, सहायक आयुक्त बिक्री कर समेत दो की मौत

Sun, 10 Apr 2016 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौड़िहार, लालगोपालगंज (इलाहाबाद)

सार

श्यामपुर गांव पास कार का टायर पलटने से हुआ हादसा  भदोही के रहने वाले लल्लन तिवारी गोरखपुर में तैनात थे
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज-हंडिया हाईवे पर श्यामपुर गांव के पास शनिवार दोपहर टायर फटने से कार पलट गई जिसमें गोरखपुर में तैनात सहायक आयुक्त बिक्री कर  लल्लन तिवारी (58) और उनके साले अशोक पांडेय (49) की मौत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी लोग कौशाम्बी जा रहे थे।
विज्ञापन


मूलरूप से भदोही में गोपीगंज के रहने वाले लल्लन तिवारी गोरखपुर में तैनात थे। वह झूंसी के न्यायनगर में परिवार समेत रहते थे। शनिवार को निजी कार से अभिषेक पांडेय (22) निवासी न्याय नगर झूंसी, साले अशोक पांडेय निवासी गोपीगंज भदोही, महिमा शंकर तिवारी (50) निवासी सुजातपुर गोपीगंज भदोही के साथ कौशाम्बी में रिश्ता तय करने जा रहे थे।

हंडिया-कोखराज हाईवे पर नवाबगंज इलाके में श्यामपुर गांव के सामने कार का टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भागकर पहुंचे। श्रंग्वेरपुर पुलिस चौकी के सिपाही भी आ गए। घायलों को कौड़िहार सीएचसी ले जाया गया, जहां लल्लन तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अन्य घायलों में अशोक पांडेय (49) निवासी गोपीगंज भदोही की भी हालत नाजुक थी। पुलिस ने उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां देररात इलाज के दौरान उनकी सांसें थम गईं। अशोक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। घरवालों को सूचना मिली तो कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन एसआरएन पहुंचे। लल्लन तिवारी की पत्नी जावित्री देवी पति की मौत की खबर सुनकर अचेत हो गईं। दोनों बेटों और एक बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। कुछ ऐसा ही हाल मृतक अशोक पांडेय की पत्नी जयराजी का था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें