फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली बने गुजरात चुनाव प्रभारी, जावड़ेकर को मिली कर्नाटक की जिम्मेदारी

Thu, 24 Aug 2017 09:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
अरुण जेटली
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत अभी से ही लगा दी है। केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को जहां राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया है, वहीं उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों को भी लगाया है।
विज्ञापन


दूसरे केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कर्नाटक चुनाव का प्रभार सौंपा गया है। जबकि अन्य मंत्री थावरचंद गहलोत को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। Arun Jaitley appointed BJP election incharge of Gujarat,Thawarchand Gehlot election incharge of HP. Prakash Javadekar of Karnataka — ANI (@ANI) August 24, 2017
विज्ञापन

  गुजरात के लिए जेटली के साथ केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह और पीपी चौधरी सह प्रभारी बनाया है। उर्जा मंत्री पीयूष गोयल कर्नाटक के चुनाव सह-प्रभारी बनाए गए हैं।
  Narendra Singh Tomar,Nirmala Sitharaman,Jitendra Singh,PP Chaudhary appointed co-incharges for Gujarat elections — ANI (@ANI) August 24, 2017 तीनों राज्‍यों में अगले 6 महीनों में चुनाव होने हैं। गुजरात में जहां भाजपा 2001 से सत्‍ता में बनी हुई है, वहीं हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है । गुजरात में नरेंद्र मोदी के केंद्र की राजनीति में आने के बाद यह पहला विधानसभा चुनाव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें