फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Campaigning: तमिलनाडु-पुदुचेरी में BJP का तूफानी चुनाव प्रचार, आज रोड शो और जनसभाएं करेंगे पीएम मोदी

Fri, 03 Apr 2026 09:30 AM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे पुडुचेरी में रोड शो और जनसभा करेंगे। इसके बाद चेन्नई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : X (@narendramodi)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से तमिलनाडु और पुदुचेरी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वे विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा और रोड शो करेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा भी करेंगे। तमिलनाडु और पुदुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह दौरा काफी अहम है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शुक्रवार दोपहर चेन्नई हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वहां से वे सीधे पुदुचेरी जाएंगे। पुदुचेरी में शाम को वे एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए भाजपा और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की जा रही है। केंद्र शासित प्रदेश में सत्तारूढ़ एआईएनआरसी (AINRC) के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में प्रधानमंत्री आज एक घंटे का रोड शो भी करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 30,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री आज शाम एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में अजंता जंक्शन से अन्ना स्क्वायर तक रोड शो भी करेंगे। क्षेत्रीय विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम ने पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आज शाम लगभग 4.15 बजे चेन्नई से हेलीकॉप्टर से पुदुचेरी में हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वहां से वे सीधे अजंता जंक्शन के लिए रवाना होंगे, जहां से रोड शो की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


यह रोड शो एक घंटे तक चलेगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी अन्ना सलाई से होते हुए 1.7 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस भव्य आयोजन में करीब 30,000 लोगों के आने की संभावना है। जनसभा खत्म करने के बाद प्रधानमंत्री शुक्रवार रात को वापस चेन्नई लौट आएंगे।

ये भी पढ़ें: केरल का सियासी गणित: क्या ईरान में जंग के कारण बिगड़े समीकरण, खाड़ी देशों में फंसे कितने भारतीय मतदान से दूर?

इस हाई-प्रोफाइल दौरे के लिए सुरक्षा एजेंसियों और स्थानीय पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। चेन्नई पुलिस ने शहर के मुख्य इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा और लोगों की सुविधा के लिए यातायात में बदलाव और कई पाबंदियां लगाई गई हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री चेन्नई में पार्टी के करीब 100 पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक बंद कमरे में होगी। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। साथ ही 23 अप्रैल को तमिलनाडु में होने वाले मतदान के लिए चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।

इसके बाद प्रधानमंत्री मायलापुर में एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में एक चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मायलापुर चेन्नई का एक प्रमुख राजनीतिक क्षेत्र है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि टी. नगर जैसे इलाकों में एक रोड शो की योजना भी है। हालांकि, रोड शो के रास्ते की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस दौरे का मकसद तमिलनाडु में भाजपा की पकड़ मजबूत करना और पुडुचेरी में चुनाव प्रचार को और तेज करना है। प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने, चुनाव प्रचार को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें