फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल भाजपा प्रमुख बोले, '19 में आधा और 21 में साफ' के मंत्र पर भाजपा, 200 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी पार्टी

Thu, 04 Mar 2021 11:10 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियों का जोश बढ़ता नजर आ रहा है। पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने गुरुवार को कहा कि भाजपा '19 में आधा और 21 में साफ' के मंत्र पर चल रही है। इस चुनाव में हमारी पार्टी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल प्रमुख दिलीप घोष ने कहा, ''विधानसभा चुनाव में हमें 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। हमने आज से नहीं पांच साल पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी। हम चरण वार आगे बढ़े हैं, ये सभी ने लोकसभा चुनावों में परिणाम देख लिया है। हम '19 में  आधा, 21 में साफ' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहे हैं।''


पश्चिम बंगाल में 27 मार्च और एक अप्रैल को क्रमश: पहले और दूसरे चरण के विधानसभा चुनावों में 30-30 सीटों पर चुनाव होने हैं। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होना है, उनमें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नंदीग्राम विधानसभा सीट भी आती है। दिलीप घोष ने कहा, ''हमें अपनी जिला इकाइयों से पहले दो चरणों के लिए 120-140 नाम प्राप्त हुए हैं। इनके अलावा सैकड़ों और नाम हैं। हमने 20-25 नाम प्रत्येक सीट के लिए रखे और उनमें से हर सीट के लिए 4 से 5 नाम छांटे हैं। कुछ और नाम हटाए जाएंगे और उसके बाद, पार्टी नेतृत्व को अंतिम नाम तय करना है।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें