पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज छत्तीसगढ़ में हैं। वह सीएम रमन सिंह सहित राजनांदगांव की सभी छह सीटों के प्रत्याशियों के साथ नामांकन के दौरान मौजूद रहे। इस दौरान सीएम रमन सिंह ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
-करुणा शुक्ला ने कहा, भाजपा ने अपनी विचारधारा खो दी है।
-छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ। राजनांदगांव में करेंगे चुनाव प्रचार।
-मंगलवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजनांदगांव की सभी छहों सीटों के प्रत्याशी एक साथ नामांकन दाखिल करने रैली के साथ निकलेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश स्तर के कई नेता शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस की भी होगी रैली।
-