विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे 11 दिसंबर को
पांच राज्यों मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनेगी, इसका जवाब मंगलवार 11 दिसंबर को मिलेगा। महीने भर की गहमागहमी के बाद इस दिन जनादेश सामने आएगा कि किस पार्टी का सत्ता पर कब्जा होगा। इस खास दिन के लिए अमर उजाला डॉट कॉम ने भी खास तैयारी की है। आपको पल-पल का अपडेट देने के लिए हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है।
11 दिसंबर को हम आपको बताएंगे मतगणना से जुड़े सटीक नतीजे। हर खबर पर हमारी पैनी नजर होगी और आप तक पहुंचाएंगे सटीक आंकड़ों के साथ सही जानकारी। इसके लिए आपको amarujala.com पर लॉगिन करना होगा। यहां पर आपको मतगणना से जुड़ी हर खबर तो मिलेगी ही, हर विधानसभा क्षेत्र, उम्मीदवार और चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े भी मिलेंगे।
नतीजे आने तक amarujala.com पर हम आपको हर अपडेट देते रहेंगे। इन पांच राज्यों में क्या चुनावी तस्वीर बनती है इसके बारे में आपको जानकारी देने के साथ ही इससे जुड़ा विश्लेषण भी हम आपके सामने रखेंगे। आप जान सकेंगे कि जनादेश के बाद 2019 की क्या तस्वीर उभरकर सामने आ सकती है।
तो मतगणना को लेकर लगातार अपडेट रहने के लिए हमारे साथ बने रहिए। सुबह 6 बजे से हम पल-पल का अपडेट लेकर आपके सामने हाजिर होंगे। ये सिलसिला नतीजे आने तक लगातार चलता रहेगा।