फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Poll: CM ममता पर BJP हमलावर, कहा- बंगाल में केवल घुसपैठियों का स्वागत; राष्ट्रपति के अपमान पर भी घेरा

Sun, 08 Mar 2026 03:26 PM IST
Jyoti Bhaskar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Assembly Election Updates: देश के पांच राज्यों- असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि चुनावी चौसर पर कौन सा दल किस मुद्दे के सहारे जनता के बीच जाने की तैयारी कर रहा है? किस राज्य में कौन सी राजनीतिक रणनीति काम करेगी? अलग-अलग राज्यों से चुनाव में कौन से राजनीतिक मुद्दे सुर्खियों में हैं? ऐसे हर छोटे-बड़े अपडेट्स पर एक नजर।
विज्ञापन
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ीं - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। निर्वाचन आयोग की टीमें राज्यों के दौरे कर तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इसी बीच राजनीतिक दलों ने प्रत्याशियों के नाम का एलान करना भी शुरू कर दिया है। कहीं चुनावी घोषणा पत्र के वादों से जनता को लुभाने के प्रयास किए जा रहे हैं, तो किसी राज्य में क्षेत्रीय अस्मिता को मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कई राजनीतिक दलों के बड़े चेहरे जनसभाओं के माध्यम से जनाधार बढ़ाने की कवायद भी कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कैसा राजनीतिक माहौल है? चुनाव आयोग की तैयारियां कहां तक पहुंचीं? जानिए इस खबर में

निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव की औपचारिक घोषणा और आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले किस राज्य में कौन सी सियासी गतिविधि सुर्खियां बटोर रही है? राजनीतिक दलों के बीच कैसे सियासी गठजोड़ पर मंथन हो रहा है? विधानसभा सीटों पर उतारे जा रहे प्रत्याशियों में कौन कद्दावर उम्मीदवार है, किसे पहली बार किस्मत आजमाने का मौका मिल रहा है? राजनीतिक धुरंधरों में किसके पास विरासत की ताकत है? कौन पहली बार राजनीतिक अखाड़े में दांव-पेंच आजमाने आ रहा है? सियासी चौसर पर कितने नए राजनीतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी पहली बार अपना भाग्य आजमाएंगे? ऐसे तमाम सवालों से जुड़े अपडेट्स भी अमर उजाला की इस रिपोर्ट में एक ही जगह पर पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  पर भाजपा हमलावर

बंगाल में राष्ट्रपति के कथित अपमान को लेकर सत्ताधारी दल- तृणमूल कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन में सिर्फ घुसपैठियों का स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा, 'मैं ममता बनर्जी से संविधान को खतरे में बताकर विवाद खड़ा करना बंद करने का अनुरोध करता हूं। आप राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकतीं... और संविधान को खतरे में बता रही हैं... हम इसकी निंदा करते हैं। पूरी भारत सरकार और हमारी पार्टी राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ खड़ी है... आपने शर्मनाक हरकत की है, जो स्वतंत्र भारत में किसी भी राष्ट्रपति के साथ कभी नहीं हुई।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें