त्रिपुरा के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
- फोटो : AMAR UJALA
ये हैं त्रिपुरा के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
1. हीरामुनि देबबर्मा, निर्दलीय : निर्दलीय चुनाव लड़े हीरामुनि देबबर्मा त्रिपुरा के सबसे गरीब प्रत्याशी रहे। देबबर्मा पश्चिम त्रिपुरा जिले की मंडई बाजार (एसटी) सीट से अपनी किस्मत आजमाई। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति मात्र 700 रुपए घोषित की थी।
2. नागेंद्र चंद्र शील, निर्दलीय: नागेंद्र चंद्र शील बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। शील राज्य के दूसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। नागेंद्र शील, खोवाई जिले की कल्याणपुर-प्रमोदनगर सीट से चुनावी मैदान में थे। जहां निराशा हाथ लगी। उन्होंने अपनी संपत्ति 1,200 रुपए बताई थी।
3. मृदुल कांति सरकार, निर्दलीय: निर्दलीय चुनाव लड़े मृदुल कांति सरकार राज्य के तीसरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे। कांति सरकार पश्चिम त्रिपुरा की बदरघाट (एससी) सीट से मैदान में थे। सरकार को भी चुनाव में हार मिली। उन्होंने अपने पास मात्र 2,000 रुपए की संपत्ति बताई थी।
मेघालय के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
- फोटो : AMAR UJALA
ये हैं मेघालय के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
1. अरबियंगकम खरसोहमत, कांग्रेस: कांग्रेस के अरबियंगकम खरसोहमत ने अपनी संपत्ति मात्र 9,000 रुपए बताई है। अमलारेम सीट से उतरे खरसोहमत मेघालय चुनाव में उतरे सबसे गरीब उम्मीदवार थे।खरसोहमत चुनाव हार गए हैं।
2. थोसेनगचीबा ए संगमा, आरपीआई : सबसे ज्यादा गरीब उम्मीदवारों की सूची में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के थोसेनगचीबा ए संगमा दूसरे स्थान पर हैं। रक्समग्रे सीट से प्रत्याशी संगमा की दौलत 22,000 है। अभी इस सीट पर मतगणना जारी है।
3. मार्क रिनाल्डी सॉकमी, भाजपा : भाजपा के उम्मीदवार मार्क रिनाल्डी सॉकमी मेघालय के गरीब उम्मीदवारों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। मैरंग से उतरे सॉकमी ने अपनी कुल संपत्ति 23,461 रुपए बताई थी। सॉकमी को हार का सामना करना पड़ा है।
नगालैंड के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
- फोटो : AMAR UJALA
ये हैं नगालैंड के तीन सबसे गरीब प्रत्याशी
1. गामपाई कोन्याक, कांग्रेस : कांग्रेस के गामपाई कोन्याक ने अपनी संपत्ति मात्र 5,251 रुपए बताई है। कोन्याक, फोमिंग सीट से चुनावी मैदान में थे। कोन्याक नगालैंड के सबसे गरीब उम्मीदवार हैं। कोन्याक को चुनाव में हार मिली है।
2. चिंगसाक कोन्याक, एनपीएफ : सबसे गरीब उम्मीदवारों की सूची में एनपीएफ के चिंगसाक कोन्याक दूसरे स्थान पर हैं, उनकी दौलत 25 हजार है। चिंगसाक, फोमिंग सीट से चुनाव लड़ मैदान में थे। एनपीएफ उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।
3. डॉ. चिंगो वालिम, निर्दलीय : निर्दलीय उमीदवार डॉ. चिंगो वालिम तीसरे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति 50 हजार रुपए बताई है। वालिम, तेहोक (अजजा) सीट से चुनाव मैदान में थे। चिंगो वालिम को भी चुनाव में हार मिली है।