भाजपा नेता दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो तोलाबाजी हो रही है, हिंसा है, कटमनी का चलन है उससे लोग ऊब गए हैं। बंगाल का जो दर्जा होना चाहिए आने वाले दिनों में वह दर्जा फिर से मिलने वाला है। जहां शांति नहीं है, वहां उन्नती नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोग शुभेंदु अधिकारी के साथ 12 से ज्यादा सांसद थे और हमने कहा था कि हम प्रणब मुखर्जी को वोट देंगे। ममता बनर्जी को लगा कि इससे पार्टी में दरार आ जाएगी। फिर ममता बनर्जी ने दुख भरे शब्दों में कहा था कि मुझे प्रणब मुखर्जी को वोट देना पड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल चुनाव के लिए पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर और राहुल सिन्हा हावड़ा से चुनाव लड़ेंगे। प्रसिद्ध फुटबॉल कल्याण चौबे, लोक संगीत गायक असीम सरकार चुनाव लड़ रहे हैं। इस सूची में कुल 148 उम्मीदवारों के नाम हैं। यहां देखें पूरी सूची...
ममता ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पोरिवर्तन का नारा मैंने दिया है लेकिन भाजपा वाले इसका नकल कर रहे हैं। ममता ने कहा कि बंगाल जीतने के बाद, हम दिल्ली जाएंगे और भाजपा को गद्दी से हटा देंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पुरुलिया में पानी का संकट बहुत बड़ी समस्या है। यहां के किसानों, आदिवासी-वनवासी भाई-बहनों को इतना पानी भी नहीं मिलता कि वो सही से खेती कर सकें। यहां की महिलाओं को पीने के पानी की व्यवस्था के लिए बहुत दूर जाना होता है।
थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुरुलिया में रैली शुरू होने वाली है। पार्टी कार्यकर्ता सभा स्थल पहुंचने लगे हैं।
विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा है कि वो फिलहाल प्रदेश अध्यक्ष हैं, इसलिए पार्टी ने फैसला किया है कि मेरी निगरानी में पार्टी चुनाव अभियान चलाए।
वहीं बंगाल के मेदिनीपुर में ममता बनर्जी एक के बाद एक तीन रैलियां करेंगी। ममता को चुनौती दे रहे शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम में चुनाव प्रचार करेंगे।
वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज असम के करीमगंज में भी रैली करेंगे। उन्होंने ट्वीट में कहा, 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का आशीर्वाद चाहिए।