फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव : ट्विटर हटाएगा झूठी और गलत तथ्यों वाली पोस्ट

Thu, 25 Mar 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली

सार

  • ट्विटर चुनावों में दखलंदाजी या भ्रामक जानकारी वाले पोस्ट अपने प्लेटफार्म से हटाने के लिए खास अभियान चलाएगा।
  • ट्विटर ने कहा कि वह उत्पाद, नीति और प्राधिकार से जुड़े अहम अपडेट लागू करेगा।
विज्ञापन
Twitter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले ट्विटर ने एक खास एलान किया। ट्विटर ने बुधवार को कहा कि वह जोड़तोड़ या चुनावों में दखलंदाजी वाले या भ्रामक जानकारी वाले पोस्ट अपने प्लेटफार्म से हटाने के लिए खास अभियान चलाएगा।

विज्ञापन


ट्विटर ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वह उत्पाद, नीति और प्राधिकार से जुड़े अहम अपडेट लागू करेगा। ये वैश्विक स्तर पर और भारत में हुए पिछले चुनावों से मिली सीख पर आधारित होंगे। इन मानकों का लक्ष्य चुनाव संबंधी झूठी जानकारियों से निपटना होगा। इसके लिए ट्विटर अपनी टीम का विस्तार कर रहा है।

साथ ही तकनीक समाधान से जुड़े निवेश को भी जारी रखा जाएगा और तकनीकी पर आधारित ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो अपमान जनक सामग्री को ज्यादा कुशलता के साथ पकड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें